बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
जीओ फिल्म्स की फिल्म ‘बंटवारे की सीख’ की शूटिंग पूरी,जल्द होगी रिलीज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जीओ फिल्म्स के बैनर तले निर्मित पारिवारिक एवं सामाजिक संदेश पर आधारित फिल्म ‘बंटवारे की सीख’ की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। फिल्म जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के चैनल जीओ फिल्म्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अनिल सक्सेना, मेहुल माथुर, दीपक सोनी, सरोज कलवाड़िया और जोया नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन एवं लेखन लेखक, गीतकार एवं निर्देशक असलम कायमखानी ने किया है। वहीं फिल्म की निर्माता सुहालिया और सह निर्माता अनिल सक्सेना एवं मेहुल माथुर हैं।
फिल्म की कहानी जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच उत्पन्न विवाद और परिवार में बढ़ती दूरियों पर आधारित है। कहानी में एक बुजुर्ग पिता अपने दोनों बेटों को आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता की सीख देता है।
फिल्म के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि जमीन-जायदाद से बढ़कर परिवार के रिश्ते और अपनों का साथ महत्वपूर्ण है।
फिल्म की शूटिंग लोकेशन एवं मुख्य सहयोग के लिए मनीष पंचोली गोल्यावास
फनबर्ग गेमिंग ज़ोन
ऑरा बैंक्वेट हॉल
बीरा ऑटो का विशेष योगदान रहा है।
जीओ फिल्म्स की यह प्रस्तुति पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और सामाजिक संदेश को पर्दे पर जीवंत करने का एक प्रयास है

Subscribe to my channel


