उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचीं डीएम, बीएलओ की उपस्थिति और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 24 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बस्ती में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने हर्रैया एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने इन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र हर्रैया के बूथ संख्या 406 एवं 407, संविलियन प्राथमिक विद्यालय थान्हा खास के कक्ष संख्या 1 व 2 तथा बूथ संख्या 390, प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम के कक्ष संख्या 1 का निरीक्षण किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के बूथ संख्या 297 एवं 298, कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 1 व 2 में स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो : जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, आवेदन प्रक्रिया तथा पात्र मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी बीएलओ निर्धारित समय पर अपने बूथों पर उपस्थित रहें और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।

साथ ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज कराएं

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button