बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*पंचायती राज आम चुनाव 2026*
बीकानेर, 22 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे निर्वाचन का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर और रायसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान दल के कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। केंद्र पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न करें। मतदान दल के कार्मिकों को आपसी समन्वय और नियम सम्मत तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग साथ रहे।

Subscribe to my channel


