बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एनआरसीसी, बीकानेर में विशेष अभियान 6 के तहत विविध गतिविधियाँ आयोजित 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर 21.10.2026 । भाकृअनुप–राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत आज दिनांक 21.10.2026 को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा अनुपयोगी सामग्री के व्यवस्थित निस्तारण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ निष्‍पादित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य केन्‍द्र परिसर में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के अंतर्गत केन्द्र के स्मॉल एनिमल हाउस परिसर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में सघन साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही केन्द्र की सीआईएफ प्रयोगशाला में भी विशेष स्वच्छता गतिविधि संचालित की गई, जिससे प्रयोगशाला एवं परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर बल दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में केन्द्र के हर्बल गार्डन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से परिसर में हरित क्षेत्र के संवर्धन तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही, जैविक अपशिष्ट के कुशल प्रबंधन (Efficient Management of Bio-wastes) तथा पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया गया।

अभियान के तहत संसाधनों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके अंतर्गत अनुपयोगी सामग्री को छाँटकर नीलामी की प्रक्रिया हेतु अग्रेषित किया गया। इसी क्रम में अनुपयोगी ई-कचरे, विशेष रूप से कंप्यूटर संबंधी सामग्री के निस्तारण हेतु नीलामी संबंधी प्रक्रिया का निष्‍पादन किया गया। इन प्रयासों से केन्‍द्र में अनुपयोगी सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन तथा उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग की दिशा में कार्य किया गया। केन्द्र के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अभियान के अंतर्गत आज की निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। केन्‍द्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राकेश रंजन ने भी अभियान संबंधी गतिव‍िधियों पर प्रकाश डालते हुए इसे महत्‍वपूर्ण बताया।

एनआरसीसी में विशेष अभियान 6 के नोडल अधिकारी श्री दिनेश मुंजाल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणालियों एवं संसाधन प्रबंधन को संस्थागत कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में प्रयास किए गए। अंत में विशेष अभियान 6 के तहत आज आयोजित विशेष गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों यथा- डॉ. बसंती ज्‍योत्‍सना, डॉ. प्रियंका गौतम, श्री मनजीत सिंह, डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. राकेश कुमार पूनिया, श्री हेमेन्‍द्र तथा स्‍वच्‍छता मित्रों आदि के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button