उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिलाधिकारी ने मनोरमा घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती 20 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तहसील हर्रैया अंतर्गत मनोरमा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रदुमन कुमार, क्षेत्राधिकार पुलिस स्वर्णिम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


