उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर बस्ती में द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 19 अक्टूबर 2026। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं पीठासीन अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन कार्मिकों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या त्रुटि से बचने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैलेट पेपर से होगा मतदान, गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि इस निर्वाचन में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसलिए सभी मतदेय स्थलों पर मतदान की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद बस्ती में कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2045 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय यादव ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान अधिकारियों के दायित्वों एवं मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने मतदान सामग्री की जांच एवं सुरक्षा, मतदाता सूची, मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मत पेटिका की तैयारी, बैलेट बॉक्स खोलने एवं सील करने की प्रक्रिया, मतपत्र लेखा तैयार करने तथा मतदाताओं की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इसके अतिरिक्त मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में भी निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रद्युम्न कुमार, अहमद फरीद खान, रश्मि यादव, उमाकान्त तिवारी, हिमांशु कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार गुप्ता, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एडीईओ सुभाष सिंह सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button