धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के “गरबा-उत्सव” में डांडियों की गूंज पर थिरके विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और अतिथि 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के “गरबा-उत्सव” में डांडियों की गूंज पर थिरके विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और अतिथि

पी. एन. पैलेस में 4 घंटे से अधिक समय तक जमा रहा गरबा प्रेमियों का हुजूम

भक्ति, संस्कृति और उल्लास से सजी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने जमकर बटोरी दाद

महापौर अनिल कल्ला सहित बीकानेर की गणमान्य हस्तियां पूरे उत्साह के साथ हुई कार्यक्रम में शामिल

गंगाशहर, 19 अक्टूबर। उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर की गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित पारंपरिक नवरात्रि कार्यक्रम “गरबा – उत्सव” में भक्ति, उत्साह और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। पी. एन. पैलेस में आयोजित इस भव्य उत्सव में डांडियों की गूंज और गरबा गीतों की ताल पर अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी लगातार 4 घंटे से भी अधिक समय तक एक साथ कदमताल करते रहे। उत्सव में स्टूडेंट्स, टीचर्स और गार्जियन्स ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियों के रंग घोले और डांडियों की खनक से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इनके अलावा अनेक बुजूर्ग जन भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी जमकर थिरकन की। इस दौरान अतिथियों ने भी अपने नृत्य – कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। किन्नर समाज बीकानेर की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा ने अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर एक शानदार और विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया। कोरियोग्राफर सरिता उपाध्याय, काजल कंसारा एवं शिवानी गोयल के कुशल निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक 5 शानदार नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह का दिल जीत लिया। गणेश वंदना ‘देवा श्री गणेशा’ नृत्य पर आदित्य, अक्ष पुरोहित, अविनाश सिंह, हीतेश सोनी, कर्णवीर सोनी, लक्षित सुथार, लक्ष्य पड़िहार, मुकुंद बाणिया एवं विष्णु नाई ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की। ‘तू ही तू मां तू ही तू… कण कण में मां तू ही तू’ मां की प्रभावी वंदना पर आरफा, डिंपल भादाणी, गुंजन, गुंजन सोनी, खुशी, खुशी सोनी, खुशी सुथार एवं नेहा देराश्री एवं रिद्धि ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। कल्पना देवड़ा, कोमल स्वामी, अश्लेषा खैरीवाल, भावना सुथार, चंचल भार्गव, कल्पना प्रजापत, नव्या भाटी, पूजा जीनगर, पूनम सुथार, साक्षी माली, सीया जीनगर, कहकशा, कोमल आसेरी, कोमल सुथार, निकिता पंवार, प्राची देवड़ा, रेशमा, सरूपा सोनी, सिद्धी व्यास एवं वैशाली जीनगर ने अपनी लयबद्ध ताल से 12 मिनिट लंबी गरबा मिक्स की विशिष्ट नृत्य प्रस्तुति से पूरे परिसर को रोमांचित कर दिया। माता को समर्पित ‘दुर्गा है मेरी माँ’ की संगीतमय धुन पर अनिका, आशा सुथार, चित्रा शर्मा, देवांशी, दिव्यांशी, हंसिका, खुशी गहलोत, निया जीनगर, वैष्णवी पुरोहित एवं यामी सोनी की भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति भी बहुत सराही गई। ‘मैया का चोला है रंग लाल’ पर आसिया, भव्या सुथार, चंचल, दुर्गा स्वामी, काव्या सुथार, खुशी रामावत, कोमल कंवर, मोहिता प्रजापत, नम्रता सोनगरा, निशा साध, नायरा भादाणी, परी जीनगर, पीहू अग्रवाल, रूचिका पंवार एवं संजना शर्मा ने मनमोहक भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर मां भगवती का गुणगान किया। एएसपी कोचिंग की 11वीं की छात्राओं प्रीति सुथार, कीर्ति टाक, रिद्धिमा राजपुरोहित एवं दिव्या स्वामी ने विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी अतिथियों का किया अभिनंदन

विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नगर निगम बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जीआरपी (बीकानेर) की थानाधिकारी श्रीमती नेहा राजपुरोहित, नगर निगम की रेवेन्यू अफसर सुश्री प्रगति सोलंकी, किन्नर समाज बीकानेर की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा, राजकीय डूंगर महाविद्यालय की व्याख्याता श्रीमती अभिलाषा एवं प्रसिद्ध फीजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा जैन उपस्थित रहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती राजेश्वरी उपाध्याय ने की। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय के इस अनूठे सांस्कृतिक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अश्लेषा खैरीवाल ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर समस्त अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

मेयर कल्ला का किया मंगलकामना – अभिनंदन

इस मौके पर महापौर अनिल कल्ला का विशेष रूप से “मंगलकामना – अभिनंदन किया गया। अभिनंदन स्वरूप उनको” मंगलकामना – प्रशस्ति, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल द्वारा रचित इस प्रशस्ति पत्र का गरिमामय वाचन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं लेखक श्री दयानंद शर्मा ने किया।

इनको भी मिले स्मृति चिन्ह और पुरस्कार

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुरुषोत्तम चौहान, संतोष कुमार आचार्य, कमलचंद बाणिया, रोहिणीकांत खैरीवाल, ओमप्रकाश स्वामी, मनोज जैन, ठाकुर उपाध्याय, सौरभ बजाज, सरिता उपाध्याय, काजल कंसारा, शिवानी गोयल, डिंपल कंसारा एवं कोमल भार्गव तथा व्यवस्था में सहयोग के लिए पी एन पैलेस के राजेश कुमार नाई, मनीष डीजे के मनीष दैया एवं भाणू टेंट पैलेस के गणेश जाट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले सहयोगियों राघव सुथार, सोमेश जोशी, राधेश्याम बिश्नोई, लक्ष्य नारायण सेन, सचिन चौधरी, मोहित बाणिया, सचिन स्वामी, लक्ष्य सुथार, भरत जीनगर, हर्षित ठठेरा, प्रेमचंद स्वामी, शिव स्वामी, संजय सोनगरा, गोकुल राजपुरोहित, सूरज जोशी, रिषान उपाध्याय, गुंजित जोशी एवं विष्णु नाई को सहयोगी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उत्सव के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम संजना सोनी, बेस्ट स्माईल शांता दैया, बेस्ट डांस प्रियंका उपाध्याय व डिंपल कंसारा, बेस्ट ग्रुप डांस शीतल सुथार व मीनू सोनी एंड ग्रुप, बेस्ट ग्रुप वैशाली जीनगर एंड ग्रुप, बेस्ट किड अन्वी स्वामी, बेस्ट हेयरस्टाइल कल्पना देवड़ा, बेस्ट कपल सुमन एवं मुकेश जैन तथा बेस्ट मेल आयुष विजयी रहे। लक्की ड्रॉ द्वारा 11 भाग्यशाली विजेताओं सोमेश जोशी, राधेश्याम बिश्नोई, मनीष दैया, मुस्कान स्वामी, मीनाक्षी जीनगर, खुशी गहलोत, सीया जीनगर, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, आराध्या, उमा जीनगर एवं सोनू सेवग को गिफ्ट्स भेंट किए गये। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी स्टूडेंट्स को प्रदीप कुमार – हीतेश कच्छावा की तरफ से विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का सुचारू और प्रभावी मंच संचालन सौरभ बजाज एवं कमलचंद बाणिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मां सरस्वती एवं भगवती की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भंवरी देवी एवं समस्त फीमेल स्टाफ द्वारा पंडित ठाकुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मां सरस्वती एवं माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इनकी भी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सैंकड़ों पार्टिशिपेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुशील सुथार, वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत, करुणा इंटरनेशनल संस्था के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध, वार्ड पार्षद शिवकुमार प्रजापत, वार्ड पार्षद संजय कुमार राखेचा, भाजपा नेता श्रीमती शांता दैया, कृष्णा महेश्वरी व हरिकांत शर्मा, दयानंद शर्मा, संगीता भटनागर, श्रीमती दमयन्ती सुथार, महेश दास रामावत, मनीष सिरोही, भवानी बाणिया, विशाल सोलंकी, रमेश बालेचा, श्रीमती इंदिरा बालेचा, मनोज राजपुरोहित, सुरेन्द्र डागा, रमेश कुमार भाटी, विष्णु पंवार, केवल चंद भूरा, योगेश पुरोहित, बजरंग जोशी, शरद पुरोहित विष्णु नायक, राजेश पुरोहित, सुरेन्द्र पुरोहित, राधेश्याम राजपुरोहित, मनीराम बिश्नोई, गौरीशंकर जाजड़ा, ठाकुर बाणिया, रविराज सिरोही, ओमप्रकाश सुथार, चंद्र प्रकाश सोनी, अरुण सुथार एवं मंगल जोशी सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button