बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा करणी माता के जन्मोत्सव पर केक काटा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। विश्वविख्यात देश्नोक चूहों वाली करणी माता के (639 वें जन्मोत्सव) रविवार 18अक्टूबर 2026 को बीकानेर सूरसागर झील के पास स्थित ऐतिहासिक करणी माता मंदिर में
सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा केक काटकर मनाया गया। समिति के उपाध्याक्ष एनडी क़ादरी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकानेर ऐतिहासिक सूरसागर झील के पास स्थित करणी माता मंदिर में सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों का जिनमें संरक्षक सुनील दत्त नागल, एनडी रंगा, उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, अनिल पाहूजा, किसन जोशी, रामकिशन महाराज ( उपाध्याय), सचिव सैय्यद अख्तर, रामकिशोर यादव, के कुमार आहूजा, सदस्य देवेश भाटी, इकरामुद्दीन कोहरी, हरीश कुमार शर्मा सहित आदि का मंदिर पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्रा द्वारा माताजी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने जय माता दी का नारे लगाते हुए केक काटा इस दौरान कलाकार रामकिशोर यादव, इकरामुद्दीन कोहरी, सुनील दत्त नागल, सैय्यद अख्तर एवं हरीश शर्मा ने बीकानेर की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए माताजी के भजन गाकर मंदिर में भक्तों के बीच करणी माता के प्रति श्रद्धा के भाव उत्पन्न कर दिए।
इस अवसर पर एनडी रंगा, सुनील दत्त नागल,किसन जोशी सहित आदि श्रद्धालुओं ने करणी माता के चमत्कार एवं उनके इतिहास के बारे अपने संबोधन में बताया।
इस अवसर पर मंदिर के शिवम् मिश्रा, विकल्प मिश्रा,आशिष राजपुरोहित, एवं श्रद्धालुओं में विनित मेहरा कुबैर सिंह, मनमोहन सोलंकी,आयुष, कृष्णा, गोविन्द सुथार, सागर मेहरा सहित मातृशक्ति मौजूद थी। कार्यक्रम का मंच संचालन सैय्यद अख्तर ने किया।

Subscribe to my channel


