धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
बालोतरा में 20 अक्टूबर को होगा विशाल शस्त्र पूजन समारोह, जय शंकर शस्त्र वीर अखाड़ा ने किया आयोजन
श्री बडलेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 2 बजे होगा शस्त्र पूजन, धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान। धर्म, शौर्य, साहस और सनातन संस्कृति के प्रतीक विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में जय शंकर शस्त्र वीर अखाड़ा, बालोतरा की ओर से भव्य शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे श्री बडलेश्वर महादेव मंदिर, भगवा चौक, बालोतरा में आयोजित होगा।
आयोजन को लेकर अखाड़े के संचालक भवानी सिंह ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र पूजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में शौर्य, साहस, आत्मरक्षा और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जय शंकर शस्त्र वीर अखाड़ा की ओर से आयोजित इस समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्रों का पूजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
अखाड़ा संचालक भवानी सिंह ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शस्त्र पूजन समारोह की शोभा बढ़ाएं और सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा के सहभागी बनें।
आयोजकों ने शौर्य, साहस, आत्मरक्षा और संस्कार के संदेश के साथ सभी क्षेत्रवासियों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
जय श्री राम! जय माँ जसोल!

Subscribe to my channel


