देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भारत विकास परिषद की 143वीं बाबा मोहन राम परिक्रमा संपन्न, श्री अजीत खटाना जी का जन्मदिन भी मनाया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की मंगलकामना के साथ रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को भारत विकास परिषद, भिवाड़ी शाखा एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्री बाबा मोहन राम काली खोली धाम की 143वीं पावन परिक्रमा का आयोजन किया गया। यह पावन परिक्रमा श्री अजीत खटाना जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। प्रातः 6:30 बजे कैपिटल ग्रीन के सामने से श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम जी के जयकारों के साथ परिक्रमा के लिए प्रस्थान किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर भिवाड़ी नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति डॉ. गुंजन खटाना जी को उनकी शानदार विजय एवं नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही श्री अजीत खटाना जी, श्रीमती सुषमा खटाना जी एवं समस्त खटाना परिवार को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। श्री अजीत खटाना जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
परिक्रमा के दौरान बाबा मोहन राम जी के पावन चरणों में प्रार्थना की गई कि डॉ. गुंजन खटाना जी, नवनिर्वाचित उपसभापति श्रीमती सुभिक्षा पटेल एवं समस्त पार्षदगण का कार्यकाल भिवाड़ी के विकास, जनकल्याण और जनसेवा के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो। भिवाड़ी को स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने तथा नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लाने की मंगलकामना भी की गई।
परिक्रमा के पश्चात चौपानकी बैडमिंटन क्लब ने लगाया भंडारा
परिक्रमा के समापन के पश्चात चौपानकी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा और समर्पण की भावना का परिचय दिया। इस सेवा कार्य में मुकेश शर्मा, सुमित गुप्ता, अनूप केडिया, कुणाल सहाय, अश्वनी शर्मा, अरुण शर्मा, सतपाल बिदूरी, रजनीश त्यागी, विरिल गर्ग, विमल पंडित सहित क्लब के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। धार्मिक आयोजन के साथ सेवा कार्य का यह संगम भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा को दर्शाता है, जिसमें नर सेवा को नारायण सेवा के समान माना गया है।
इस पावन आयोजन में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री आर. के. भारद्वाज जी एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री हरीश पालीवाल जी का भी विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
भारत विकास परिषद, भिवाड़ी शाखा के अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार, वित्त सचिव हर्ष माहेश्वरी एवं प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल तथा बाबा मोहन राम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, सचिव अर्जुन गुप्ता, वित्त सचिव अभय चौहान एवं महिला प्रमुख साधना यादव ने इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि बाबा मोहन राम जी की पावन परिक्रमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव, संस्कार एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के साथ-साथ जनकल्याण के लिए सामूहिक संकल्प लेने की प्रेरणा देते हैं। भंडारे जैसे सेवा कार्य सामाजिक सहयोग और परस्पर सद्भाव को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर बाबा मोहन राम अन्नपूर्णा भंडार, प्रदीप भेड़ी परिवार, दिनेश कुमार अधिवक्ता, शिव कुमार अग्रवाल एवं बलराम अग्रवाल.कैपिटल ग्रीन के RWS के अध्यक्ष और मेंबरों का विशेष सहयोग रहा। अनूप श्रीवास्तव, विशाल पटेल पार्षद, नरेश कुमार पार्षद, देवेन्द्र यादव पार्षद, हरीश पालीवाल, अध्यक्ष – रोटरी क्लब, डॉली अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, माधुरी सिंघल, मीना जैन, निशी पंडित, सीमा जालान, दीपा रुखाया, रश्मि गेरा, लक्ष्मी शर्मा शामिल हुए| आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं, क्लब सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया तथा बाबा मोहन राम जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
जय बाबा मोहन राम! जय काली खोली धाम!

Subscribe to my channel


