उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्वाचन में मतदान करने के लिए जनपद के ऐसे कर्मचारी, जो उक्त निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, उन्हें मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। जारी आदेश में संबंधित मतदाताओं के नियंत्रक प्राधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराएं।
Subscribe to my channel


