बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Consumer Confederation of India, Bikaner शाखा की बैठक सम्पन्न, त्योहारों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*बीकानेर।* Consumer Confederation of India (CCI) बीकानेर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता *जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल* ने की। बैठक में शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से दो विषयों पर चर्चा की गई –

*1. आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा:*

अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में CCI द्वारा उपभोक्ता अधिकारों को लेकर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

*2. त्योहारों पर उपभोक्ता जागरूकता:*

दीपावली सहित अन्य त्योहारों के आगमन को देखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि बाजार में मिलावटी सामग्री, नकली सामान और अधिक दाम वसूली के प्रति आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में क्या करें –

– खरीदारी करते समय पक्का बिल अवश्य लें

– एमआरपी से अधिक पैसा न दें

– मिलावटी मिठाइयों और खाद्य सामग्री से सावधान रहें

– सामान की एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें

– किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत CCI या उपभोक्ता मंच पर शिकायत दर्ज कराएं

– ऑनलाइन शॉपिंग में रिटर्न पॉलिसी और वारंटी जरूर जांचें

अरुण अग्रवाल ने कहा कि CCI का उद्देश्य हर उपभोक्ता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि त्योहारों की खुशी में कोई खलल न पड़े।

बैठक के अंत में सीसीआई की महासचिव ममता सिंह मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा सभी सदस्यों ने उपभोक्ता जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button