बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद निगम की पहली साधारण सभा में सफाई, प्रकाश, सीवरेज तथा सफाई कर्मचारियों के मुद्दे रहे हावी, मेयर अनिल कल्ला ने कई प्रस्ताव पारित किए

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर नगर निगम में हाल ही बने नए बोर्ड के बाद आज निगम की पहली साधारण सभा आयोजित हुई। राष्ट्रीय गीत के साथ शुरू हुई सभा में सफाई, प्रकाश, सीवरेज तथा सफाई कर्मचारियों के मुद्दे हावी रहे। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस व बीजेपी के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच महापौर अनिल कल्ला ने कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए और निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिवाली से पहले शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था पर काम हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

आमसभा में कई बार ऐसी स्थिति बनी जब कांग्रेस व बीजेपी के पार्षद स्थानीय मुद्दों को लेकर आमने-सामने हुए। आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। यहां तक कि पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने मेयर पर निशाना साधा और कहा कि धमकाने वाली भाषा का आज तक नगर निगम की साधारण सभा में उपयोग नहीं किया, किसी अधिकारी को टारगेट करने की पंरपरा सही नहीं है और उन्होंने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। शहर का विकास हम सबको साथ मिलकर करना होगा, जिसमें अधिकारियों को भी साथ लेकर चलना पड़ेगा।

इसके अलावा कांग्रेस के मकसूद अहमद, दुर्गादास छंगाणी सहित अन्य पार्षदों ने स्थानीय मुद्दे बताए और कहा कि संसाधनों के आभाव के चलते शहर की दुर्गति हो रही है, जिसको लेकर जनता हमसे सवाल करती है क्योंकि हमें जनता से चुनकर यहां भेजा है। इसलिए वार्डों के मूलभूत काम हो, इस प्रकार महापौर व सदन को काम करना होगा।दूसरी और बीजेपी के पार्षद श्याम सिंह हाडला, सुरेंद्र सिंह शेखावत, उम्मेद सिंह राजपुरोहित सहित महिला पार्षदों ने भी स्थानीय मुद्दे उठाए और कहा कि महापौर की ड्यूटी बनती है कि सदर को सही तरीके से चलाए। पार्षदों ने कहा कि निगम केवल सफाई व्यवस्था या टिपर तक समिति नहीं रहे, इसके अलावा भी बहुत सारे काम है जो निगम को करने चाहिए, तब जाकर विकसित बीकानेर बन पाएगा।

सभी मुद्दों को सुनते महापौर अनिल कल्ला ने कहा जो-जो मूलभूत समस्याएं थी उनका समाधान करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि दिवाली से पहले-पहले शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त हो जाए, इसके लिए भले ही अधिकारियों को जयपुर जाना पड़े, जाए। लेकिन दिवाली से सभी वार्डों में सफाई व प्रकाश की व्यवस्था हो जानी चाहिए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों, नए टेंडर्स पर बता हुई। किसी ने कहा कि हाल ही में हुए सफाई टेंडर को निरस्त किया जाए तो किसी ने कहा कि टेंडर की शर्तों की पालना करवाई जाए।इस तरह निगम की पहली साधारण काफी हंगामेदार रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की गई। हालांकि राष्ट्रगान को स्पीकर से बजाना था, जिसके लिए महापौर ने कहा भी था, लेकिन किसी दिक्कत के चलते स्पीकर से नहीं बज पाया, ऐसे में सदन में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान को एक स्वर में गाकर समाप्त किया।

महापौर ने आयुक्त को दिए निर्देश, कहा- दिवाली तक सभी वार्डों की प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था हो जाए

महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि शहर की प्रमुख समस्याओं में पर एक समस्या प्रकाश की समस्या पर जोर देते हुए पार्षदों की मांग के अनुरुप निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों में दिवाली से पहले प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था हो जानी चाहिए। इस पर महापौर अनिल कल्ला ने सभी पार्षदों से हाथ खड़े करवाकर सहमति मांगी। जिस पर अधिकांश पार्षदों ने सहमति दी। इस पर महापौर अनिल कल्ला ने शख्त लहजे में निगम आयुक्त से कहा कि मुझे पता नहीं है, दिवाली से पहले शहर के सभी वार्डों में प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था हो जानी चाहिए , इसके लिए चाहे आपको जयपुर जाकर बात करनी पड़ी या या चाहे स्थानीय अधिकारियों से। आप अपने अधिकारियों से चर्चा कर सकते है, लेकिन दिवाली से पहले शहर में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो जानी चाहिए।

 महापौर प्रत्याशी रहे डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए कई मुद्दे, कहा- नगर निगम शहर सफाई व्यवस्था तक समिति न रहें,

निगम सदन में लगी महापुरुषों की तस्वीरों को दुरस्त करने की उठाई मांग, शेखावत ने कहा- एजेंडे में रोशनी, निराश्रित पशुओं की समस्या, सीवर एवं नालों की सफाई, बाजारों की सुरक्षा, छोटो व्यापारियों को रोजगार जैसे मुद्दे उठाए, नशे पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास पर दिया जोर, ऑपरेशन नीलकंठ को लेकर पुलिस प्रशासन का जताया आभार, शेखावत ने कहा- बीकानेर शहर स्मार्ट सिटी बने, इसके लिए होने चाहिए प्रयास,

सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की कही बात, इसके अलावा पूर्व मंत्री मानिकचंद सुराणा, डॉ. गोपाल जोशी, सांसद महेंद्र सिंह भाटी, मशन जोशी, उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, सहित अन्य कुछ विंगत नेताओं के नाम से शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहा का नामकरण किया जाए, जो पूर्व में तय हो चुका है। इन सभी नेताओं की मृर्तियां लगाई जाए, जिनकी पूर्व में घोषणा हो चुकी है।

वहीं, पार्षद श्याम सिंह हाडला व पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद ने भी शहर की मूलभूत समस्याएं उठाई। इन्होंने कहा कि निगम अपना मूल करें ताकि शहर की जनता को समस्याओं से राहत मिले। जैसे बिजली, सडक़, सीवरेज, नाले-नाले, सफाई, सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां, टेंडर्स में पारदर्शिता आदि।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button