उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब की दुकानों पर रहेगी पूर्ण बंदी, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

20 और 25 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के समय बंद रहेंगी देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानें और सभी बार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 अक्टूबर 2026। नवरात्र एवं दशहरा पर्व की समाप्ति के उपरांत दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शराब की दुकानों और बार को निर्धारित तिथियों पर मूर्ति विसर्जन के समय पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा के दिन ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सभी थोक एवं फुटकर शराब अनुज्ञापन, देशी शराब की दुकानें, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी की दुकानें तथा समस्त बार अनुज्ञापन पूर्णतः बंद रहेंगे।

इसी प्रकार 25 अक्टूबर 2026 को पूर्णिमा के दिन शहरी क्षेत्र, नगर पालिका क्षेत्र, नगर पंचायत रुधौली एवं अन्य क्षेत्रों में होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सभी संबंधित शराब की दुकानों और बार को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया गया है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया निर्णय

जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर मूर्ति विसर्जन के समय शराब एवं बार अनुज्ञापनों की पूर्ण बंदी का आदेश दिया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button