बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
दीपावली से पहले खरपतवार हटाने और सफाई व्यवस्था को लेकर मैदान में उतरे पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला
वार्ड नंबर 28 को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल, वार्डवासियों से भी सहयोग की अपील

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए वार्ड नंबर 28 में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला सक्रिय हो गए हैं। वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी के पुत्र एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने दीपावली से पहले वार्ड में फैली गंदगी और जगह-जगह उगी खरपतवार को हटवाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया है।
दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड की गलियों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत खरपतवार हटाने, कचरे का समय पर उठाव करवाने तथा गंदगी वाले स्थानों की सफाई करवाने पर जोर रहेगा, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
हेमंत कातेला की वार्डवासियों से विशेष अपील
पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने वार्ड नंबर 28 के समस्त वार्डवासियों से अपील की है कि दीपावली के त्योहार पर अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। घरों एवं दुकानों का कचरा सड़कों, गलियों और खाली भूखंडों में न डालें। कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। यदि सभी वार्डवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर सहयोग करेंगे, तो वार्ड नंबर 28 को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सकता है।
हेमंत कातेला का संदेश है कि इस दीपावली पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि न स्वयं गंदगी फैलाएंगे और न ही दूसरों को फैलाने देंगे। स्वच्छ वार्ड ही सुंदर वार्ड की पहचान है।

Subscribe to my channel


