अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर के तोलियासर भैरूजी मंदिर पर कब्जे को लेकर बवाल, पुजारी परिवार से मारपीट का आरोप

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*खबर दर्पण,बीकानेर।* अलख सागर रोड स्थित तोलियासर भैरूजी मंदिर में कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंदिर में रहने वाले पुजारी परिवार ने 5 लोगों के खिलाफ छत पर चढ़कर हमला करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*90 साल पुराने पुस्तैनी मंदिर का है मामला*

परिवादी नीरज परिहार पुत्र तोलाराम परिहार ने रिपोर्ट में बताया कि यह मंदिर उनका पुश्तैनी है। उनका परिवार पिछले 90 से 100 साल से यहां पूजा-अर्चना और सेवा करता आ रहा है और मंदिर परिसर में ही रहता है।

रिपोर्ट के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे नीरज अपने भाई दिलीप के साथ मंदिर भवन की छत पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान श्यामलाल भाटी, उसका बेटा विशाल भाटी, बेटी, गणेश टांक और 3-4 अन्य लोग लोहे की घोड़ी लगाकर जबरन छत पर चढ़ गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे।

*सामान फेंका, 5 हजार छीने*

नीरज का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए छत पर रखा सामान नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जेब से 5 हजार रुपए छीन लिए। बीच-बचाव करने आए भाई दिलीप के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी धमकियां देते हुए चले गए।

परिवादी ने आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपियों ने मंदिर और भवन पर जबरन कब्जा करने और उन्हें बेदखल करने की धमकी दी। पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के पास बनी एक दुकान को लेकर किराया अधिकरण में मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसमें पुजारी पक्ष का दावा कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button