जयपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वैश्विक शांति एवं सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन की स्थापना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। विश्वभर की सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद, सहयोग एवं आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन की स्थापना की गई है। संस्था के अनुसार, इसका पंजीकरण भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के अंतर्गत पंजीकरण संख्या 117921 के तहत किया गया है।
फाउण्डेशन के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न देशों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि सांस्कृतिक विविधता को आपसी समझ बढ़ाने, संघर्षों को रोकने तथा विश्वास बहाली के प्रयासों में उपयोगी बनाया जा सके।
मंच के मुख्य संरक्षक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने बताया कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, सांस्कृतिक कूटनीति, संवादात्मक कार्यक्रमों का आयोजन तथा समानता, संस्कार एवं समावेशन की भावना को प्रोत्साहित करना फाउण्डेशन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की प्रेरणादायक कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
भूटान के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा, फाउण्डेशन के संरक्षक ने बताया कि “वसुधैव कुटुम्बकम् • ग्लोबल विलेज • सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला।
फाउण्डेशन के संरक्षक एवं प्रसिद्ध कानूनविद् डॉ. हुकुम चन्द्र गणेशिया ने कहा कि वैश्विक शांति एवं सद्भाव की स्थापना के प्रयासों में सांस्कृतिक संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा, पंचशील के सिद्धांतों तथा विश्व बंधुत्व की भावना को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
फाउण्डेशन का लक्ष्य विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना, साझा मानवीय मूल्यों को मजबूत करना तथा शांति, सद्भाव और सहयोग पर आधारित वैश्विक वातावरण के निर्माण में योगदान देना है।

Subscribe to my channel


