बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

खुशबू ऑटोमोबाइल खेड़ रोड बालोतरा के परिसर में संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए स्वागत किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

खुशबू ऑटोमोबाइल खेड़ रोड बालोतरा के परिसर में संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए स्वागत किया गया।

खुशबू ऑटोमोबाइल के निदेशक मोहनलाल बारूपाल एवं नेमीचंद बारूपाल ने देवगिरी महाराज अमरोई श्री पंच दशानाम जूना अखाड़ा बछार जिला उदयपुर, योगी सुरेश नाथ जालौर, रामगिरी महाराज चित्रकूट, प्रभु नाथ महाराज बालेसर का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर देवगिरी महाराज ने कहा कि जीवन के महत्व को समझते हुए युवा पीढ़ी अनुशासन बनाए रखने के साथ चरित्रवान बने।

माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति आदर भाव बनाए रखें। अच्छे संस्कारों को अपनाएं। जिससे जीवन में शांति बनी रहे।

इस अवसर पर नेशनल अवार्ड प्राप्त सालगराम परिहार, मोहनलाल आर्य, हंसराज बारूपाल, मदन बारूपाल, सांवलराम बारूपाल, मीठालाल बारूपाल सहित उपस्थित लोगों ने महाराज से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के अंत में नेमीचंद बारूपाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button