उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, बस्ती में अधिकारियों व कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 06 अक्टूबर 2026। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सकुशल, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। तीन बैचों में आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर गोपाल मिश्र, दीपक गुप्ता, हेमन्त चौधरी एवं अखिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जनगणना किट भी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और ध्यानपूर्वक प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नोट करते हुए मास्टर ट्रेनरों से उनका समाधान प्राप्त करें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का फील्ड में सही ढंग से प्रयोग करते हुए जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि जनगणना कार्य में प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी लोग मन लगाकर और पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बिंदु को ध्यानपूर्वक समझें।

अपर जिलाधिकारी/जनगणना अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनगणना निदेशालय की ओर से मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है, जो जनगणना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंकाओं का समाधान अवश्य प्राप्त करें, जिससे फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

01 दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं 04 जनवरी 2027 की रात्रि बेघर लोगों की गणना की जाएगी। इसके बाद 05 से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा।

तीन बैचों में होगा प्रशिक्षण

पहले बैच का प्रशिक्षण 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026, दूसरे बैच का प्रशिक्षण 09, 10 एवं 12 अक्टूबर 2026 तथा तीसरे बैच का प्रशिक्षण 13, 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जनगणना की कार्यप्रणाली, सूचनाओं के सही संकलन, आवश्यक अभिलेखों, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button