उत्तर प्रदेशजौनपुरब्रेकिंग न्यूज़

आकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, विशेष सचिव ने किया व्यापक स्थलीय निरीक्षण

वेदान्त सिंह

मछलीशहर। आकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर की प्रगति, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित अधिकारी श्री रघुवीर, आईएएस, विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने दो दिवसीय दौरे पर विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

विशेष सचिव ने खंड विकास कार्यालय मछलीशहर में विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरनाथ यादव, डॉ. अमरेश चंद्र अग्रहरी एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र मणि विश्वास उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान ग्राम सभा कोटवा स्थित पंचायत भवन में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा आवास, पंचायत निधि एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पंचायत भवन परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं आयुष्मान कैंप से संबंधित स्टालों का निरीक्षण करते हुए विशेष सचिव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी ली तथा लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी।

इसके साथ ही पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विशेष सचिव ने पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण पर जोर दिया।

निरीक्षण के अगले चरण में ग्राम सभा अदारी, अमारा एवं खरैयामऊ में पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया गया। उन्होंने मौके पर कार्यों की गुणवत्ता, योजनाओं की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को मिले लाभ की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुश्री अंजली भारती, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरनाथ यादव, डॉ. अमरेश चंद्र अग्रहरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र मणि विश्वास, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

विशेष सचिव के स्थलीय निरीक्षण से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जमीनी प्रभावशीलता को लेकर अधिकारियों में सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर को विकास के निर्धारित मानकों पर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button