जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़
घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर विवाद, महंत सोनिया माई ने रखा अपना पक्ष

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार जेके
सांबा: बधाई लेने के लिए घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर किन्नर समाज में चल रहे विवाद के बीच सांबा किन्नर समाज की महंत सोनिया माई ने शनिवार को घगवाल चौक पर मीडिया कर्मियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। सोनिया माई ने आरोप लगाया कि जिस क्षेत्र को लेकर कठुआ की किन्नर अंजु द्वारा उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं, वह क्षेत्र अंजु ने करीब एक वर्ष पूर्व स्वयं लिखित रूप से उन्हें दिया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास पूरी वीडियोग्राफी और लिखित दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें वह आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के समक्ष साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन उनके खिलाफ की गई प्रेसवार्ता के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। सोनिया माई ने यह भी आरोप लगाया कि अंजु के एक साथी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। सोनिया माई ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए अंजु के उक्त साथी को जिम्मेदार माना जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, किन्नर समाज से जुड़े इस विवाद को लेकर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अलग-अलग पक्षों की ओर से दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले में प्रशासन की ओर से स्पष्ट स्थिति सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Subscribe to my channel


