उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सुपरकिड्स चैंपियनशिप 2026 में प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह को मिला ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। सुपरकिड्स मेंटल मैथ अकादमी के तत्वावधान में आयोजित ‘सुपरकिड्स चैंपियनशिप 2026’ में प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को होटल बालाजी प्रकाश में किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह को उनकी सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सिंह ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा और प्रोत्साहन देना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों, अनुशासन, संस्कार, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में सुपरकिड्स स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी के संस्थापक सौरभ तुलस्यान एवं मदन गोपाल सहित नीतू गुप्ता, आरती गुप्ता, रीना गुप्ता, सविता गुप्ता, निशि तथा नीतू तुलस्यान एवं सुपरकिड्ज एकेडमी की पूरी टीम की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह ने सुपरकिड्स स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी के संस्थापक एवं पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button