जयपुरबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तनाव भरी वर्दी को युवाओं ने कहा अलविदा, सुकून के लिए चुनी चपरासी की नौकरी
24 पुलिस सिपाहियों ने दिया इस्तीफा, हेल्थ विभाग में बने चपरासी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*जयपुर/बीकानेर।* सरकारी नौकरी में आजकल युवाओं की सोच बदल रही है। अब बड़ा पद और वर्दी का रुतबा नहीं, बल्कि मानसिक शांति और परिवार के साथ समय को ज्यादा अहमियत दी जा रही है। इसका ताजा उदाहरण प्रदेश में देखने को मिला है, जहाँ 24 युवाओं ने पुलिस की नौकरी छोड़कर चपरासी बनना स्वीकार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में प्रदेश में चपरासी के 53,749 पदों पर बड़ी भर्ती निकली थी। इस भर्ती में हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए भी कई पद थे।
हेल्थ डिपार्टमेंट में चयनित होने वाले 24 युवा पहले से ही पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। लेकिन लंबी ड्यूटी, लगातार तनाव और पारिवारिक जीवन में समय न मिल पाने के कारण उन्होंने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
इन सभी 24 कर्मियों को अब CMHO, BCMHO, CHC और PHC में पोस्टिंग मिली है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। अगर जवान ही सुकून की तलाश में वर्दी छोड़ रहे हैं, तो सिस्टम को अपनी ड्यूटी और तनाव प्रबंधन नीति पर विचार करने की जरूरत है।
*यह खबर सिर्फ इस्तीफे की नहीं, बल्कि एक संदेश है – नौकरी चाहे छोटी हो, अगर उसमें सुकून है तो वही बड़ी है।*
Subscribe to my channel


