बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरकारी कार्य में लापरवाही जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में किया मृत घोषित

आधार ब्लॉक होने से मिलने वाली समस्त योजनाएं हुई ठप्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बज्जू(बीकानेर )प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की बड़ी चूक का मामला सामने आया है

लापरवाही व सिस्टम की बड़ी चूक के कारण बज्जू की ग्राम पंचायत गोकुल के ग्रामीण किसान खमाण सिंहको सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है

 कागजों में ‘मृत’ दर्ज होने के कारण उनका आधार कार्ड ब्लॉक हो गया जिससे बीपीएल परिवार राशन, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ और मुफ्त इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो गया है

आधार निष्क्रिय होने से पीड़ित व्यक्ति न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल भी नहीं बेच सका,

 जिससे आई आर्थिक तंगी के कारण उसे अपनी जमीन तक गिरवी रखनी पड़ी

पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम व विकाश अधिकारी को ज्ञापन देकर फर्जी मृत्यु प्रविष्टि की जांच, दोषियों पर कार्रवाई, आधार पुनः सक्रिय करने और आर्थिक मुआवजे की मांग की है

 जिस पर पंचायत समिती बज्जू के विकाश अधिकारी वीरपाल सिंह द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करा कर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है

प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज होने के बाद विकाश अधिकारी वीरपाल सिंह द्वारा 4सदस्यो की कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी गई थी जिस पर रिपोर्ट आने पर ग्राम सेवक नरेन्द्र सिंह को नियम 17 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जबाब देने को कहा गया है अब देखने वाली बात यह होगी कि नोटिस जारी होने के बाद

 विभाग दोषी कर्मचारी पर किस तरह की कार्यवाही करता है और पीडीत व्यक्ती को कैसा न्याय मिलता है

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button