उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले एक उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर विदाई दी तथा उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
30 सितंबर को आयोजित समारोह में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक ना.पु. राजेन्द्र प्रसाद यादव, थाना पैकोलिया तथा मु.आ.स.पु. गोपाल यादव, पुलिस लाइन बस्ती को सम्मानित किया गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


