उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज में छात्रों को पॉक्सो अधिनियम की दी गई जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, बस्ती में पॉक्सो अधिनियम-2012 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की सरल एवं सही जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनके अधिकारों और कानून के प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा, ताकि अज्ञानता के कारण कोई युवा गंभीर अपराध का शिकार न हो अथवा अनजाने में किसी अपराध में संलिप्त न हो।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी श्रेयांश श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।
अधिकारियों ने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध परिस्थिति उत्पन्न होने पर उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को समझने और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ के साथ बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, विनय श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयंसेवक बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना एवं सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


