उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

वेदान्त सिंह
मछलीशहर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में संपादित हुआ।
कार्यशाला में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र मणि विश्वास ने नशे की रोकथाम, नशे के आदी व्यक्तियों को उपचार एवं परामर्श सेवाओं से जोड़ने तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया।
कार्यशाला के समापन पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रतिभागियों ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों एवं निरंतर जागरूकता से ही नशामुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Subscribe to my channel


