उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ का अधिवेशन एवं निर्वाचन सम्पन्न, मुनीराम पटेल अध्यक्ष निर्वाचित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स / बस्ती टाइम्स 24)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती की ब्लॉक इकाई सल्टौआ का अधिवेशन एवं निर्वाचन ब्लॉक सभागार, सल्टौआ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम चरण में शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह रहे।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा और शिक्षालय दोनों को उत्कृष्ट बनाए रखना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों के वातावरण को बेहतर बनाने में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षकों के विकास के लिए इस प्रकार की संगोष्ठियों का आयोजन निरंतर होना चाहिए। इससे शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विचार-विमर्श का अवसर मिलता है।
संगोष्ठी को जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा, इन्द्रसेन मिश्रा, महेश मास्टर, दुर्गा प्रसाद सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, प्रमोद पासवान, राम भरत वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यवेक्षक शोभाराम वर्मा एवं चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन कराया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन में मुनीराम पटेल ‘प्रभाकर’ अध्यक्ष, सुरेंद्र पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार वरुण मंत्री, रमेश कुमार विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष तथा रामकिशोर संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप नारायण, प्रभाकर शुक्ल, कन्हाई पटेल, सौरभ पद्माकर, अनुराधा चौधरी एवं मनोज कुमार वरुण निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर अजीत कुमार, दिनेश यादव, शिव चरण एवं पूनम चौधरी को जिम्मेदारी मिली। प्रेस मंत्री पद पर शशिकांत गौतम, विजय कुमार, राजमणि एवं कु. सोनी निर्वाचित हुईं। एकाउंटेंट पद पर विस यादव तथा ऑडिटर पद पर शिवदास निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रताप नारायण चौधरी, रामपाल चौधरी, संदेश रंजन, अखिलेश श्रीवास्तव, चंद्रभान चौरसिया, विजय प्रकाश वर्मा, अजय प्रताप, गिरिजा शंकर, ज्ञानदास कन्नौजिया, त्रिलोकीनाथ, हरिमूर्ति वर्मा, विजय कन्नौजिया, सत्य प्रकाश पाठक, भारत राम सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश चौधरी ने किया।

Subscribe to my channel


