उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस लाइन में 100 पुरुष कर्मियों के लिए नवनिर्मित हॉस्टल/बैरक हस्तांतरित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जनपद बस्ती की पुलिस लाइन में 100 पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित हॉस्टल/बैरक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को आधिकारिक रूप से हस्तांतरण कर दिया गया। भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, निर्माण इकाई गोरखपुर द्वारा कराया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा भवन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। समिति की निरीक्षण आख्या एवं संस्तुति के आधार पर 23 सितंबर 2026 को नवनिर्मित हॉस्टल/बैरक भवन को संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

नवनिर्मित हॉस्टल/बैरक के शुरू होने से पुलिस लाइन में तैनात पुरुष पुलिस कर्मियों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार के साथ ही कार्यक्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। पुलिस विभाग की ओर से इसे कर्मियों की आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button