उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी के शुभारंभ का लाइव प्रसारण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, भारत टैक्सी तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को बस्ती के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों एवं अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक बस्ती सदर, पं. सरोज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि हरैया, हरीश सिंह, प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, यशकांत सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर, पवन कसौधन, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष डीसीडीएफ तथा श्रीमती रोली सिंह, अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र नाथ तिवारी, अध्यक्ष बस्ती जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने की। इस दौरान सहकारी ग्राम विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रामबचन राम, जनपद के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर, बस्ती जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी राहुल रोज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा दीर्घकालिक ऋण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से किसानों को 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर अधिकतम 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं उससे जुड़ी आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

भारत टैक्सी सेवा का भी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई देश की पहली कोऑपरेटिव आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत टैक्सी के माध्यम से आम लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही इसके चालकों को 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

‘उर्वरक सेतु ऐप’ से किसानों को मिलेगी खाद की उपलब्धता की जानकारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को बी-पैक्स के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए ‘उर्वरक सेतु ऐप’ का भी शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।

इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत बी-पैक्स की स्वीकृत ब्याजमुक्त ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम का हुआ समापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेन्द्र नाथ तिवारी, अध्यक्ष बस्ती जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, किसानों एवं सभी उपस्थित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button