उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
रविन्द्र राणा को विद्या वाचस्पति मानद डॉक्टरेट से अलंकृत किया

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
गुलावठी,बुलंदशहर।
शहीद नगरी गुलावठी निवासी साहित्यकार एवं पर्यावरणविद रविन्द्र राणा को काव्य सृजन एवं साहित्य सेवा क्षेत्र में वैश्विक योगदान हेतु सनातन अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वज्ञानालय ने “विद्या वाचस्पति” मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की है। सनातन अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वज्ञानालय द्वारा विश्व गुरु भारत फाउंडेशन एवं संयुक्त गुरुकुल परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर को हिंदी भवन भोपाल में हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान, मनीषियों, कवियों को विद्या वाचस्पति मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। रविन्द्र कुमार राणा ने संयुक्त गुरुकुल परिषद के चेयरमैन एवं विश्व गुरु भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सच्चिदानंद शांडिल्य जी का आभार प्रकट किया है।

Subscribe to my channel


