जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्री श्रवण सिंह बगड़ी का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। बैठक में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ बीकानेर में संचालित किए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य सेवा अभियानों की जानकारी भी प्रदेश महामंत्री को दी। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों को संगठन के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन और चिकित्सा क्षेत्र के बीच समन्वय को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजेश वैष्णव, प्रदेश सह-संयोजक कमलेश जी, डॉ. जैन सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. सिद्धार्थ असवाल

प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button