LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के 02 ई-रिक्शा बरामद

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75
*खीरी पुलिस*
*कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी के 02 ई-रिक्शा बरामद*
*दिनांक: 22 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में खीरी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम ने शहर क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के 02 अदद ई-रिक्शा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों एवं शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। आज दिनांक 22.08.2026 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दोनों ई-रिक्शा बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*घटना का विवरण व पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0 0678/2026: दिनांक 17.08.2026 को कचहरी लखीमपुर के सामने से चोरी हुए ऑटो ई-रिक्शा (नं0 UP 31 BT 4405) के संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत।
• मु0अ0सं0 0673/2026: दिनांक 19.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से चोरी हुए ऑटो ई-रिक्शा (नं0 UP 31 BT 3792) के संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. शादाब पुत्र मो० आलम (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम महेवागंज, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी।
2. मो0 सुहेल पुत्र मो० रहीश (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी।
3. मो0 सुयेब पुत्र रहीस अहमद (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी।
4. इमरान पुत्र युनुस (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर महेवागंज, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी।
(आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 0441/2023 धारा 379/411/413 पंजीकृत)
*बरामदगी का विवरण*
• 02 अदद ऑटो ई-रिक्शा (पंजीयन संख्या: UP 31 BT 4405 एवं UP 31 BT 3792)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह
• उपनिरीक्षक धर्मेद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर
• मुख्य आरक्षी:अनिल जायसवाल
• आरक्षी योगेश वर्मा, अंकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शुभम राठी, अंकित यादव, अंकुश कुमार, कुलदीप गोस्वामी

Subscribe to my channel


