बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनावी शंखनाद, संगठन ने तय की जीत की रणनीति

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
21 अगस्त 2026
बीकानेर । आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से मंथन हुआ।
मुख्य वक्ता रवींद्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरना है। संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा नगर निगम में मजबूत जनादेश प्राप्त करेगी। उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संगठन संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की परीक्षा हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में जुटे।
पूर्व राज्यसभा सांसद एवं निकाय प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता से सीधे जुड़ने का अवसर हैं। कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्रभावी रूप से पहुंचाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम, बेहतर समन्वय और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी चुनावी तैयारियों को नई गति देगी।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है।
मंच संचालन जिला।महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया ।
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जीव-जंतु बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत विश्नोई, बिहारी लाल बिश्नोई, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, सह प्रभारी राजेश तनेजा, महावीर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य, सुशीला कंवर राजपुरोहित, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, रमजान अब्बासी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र राजवी, बाबूलाल गहलोत, संपत पारीक, दिलीप पूरी, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, वेद व्यास, सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, अनु सुथार, आनंद सिंह भाटी, सांगीलाल गहलोत, श्याम सुंदर चौधरी, भगवान सिंह मेड़तिया, इंद्रा व्यास, अजय खत्री, नरसिंग सेवग, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, हरीश भोजक, मुकेश बन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


