देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी गठित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
21अगस्त,बीकानेर।पीपावंशीय राजपूत महासभा का संगठन विस्तार नई जिला कार्यकारिणी बीकानेर में घोषित की ।
श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीकानेर जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिम्मेदार पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रावल प्रतापसिंह, राष्ट्रीय सचिव पिंटू प्रताप सिंह तंवर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह गोहिल नोखा द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया।
नई जिला कार्यकारिणी में
कैलाश सिंह चौहान, कीरतासर को जिलाध्यक्ष,नवल सिंह दहिया, नापासर को जिला उपाध्यक्ष,मनीष सिंह कच्छावा जिला सचिव,शेर सिंह कच्छावा जिला मीडिया प्रभारी,डॉ. रोहित सिंह दहिया जिला संगठन मंत्री महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीकानेर की नई कार्यकारिणी के गठन को महासभा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम माना जा रहा है। अब जिले में संगठन को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नई टीम के कंधों पर होगी।
Subscribe to my channel


