जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: मेंढर में तीसरे दिन भी जारी रहा भंडारा

 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 20 अगस्त 2026। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के अवसर पर पुंछ जिले के मेंढर स्थित बीजी क्षेत्र में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित भंडारा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। भंडारे में यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं अन्य भक्तों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का लाभ उठाया। सेवा में जुटे स्वयंसेवकों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं को भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बूपा मंडल मेंढर के अध्यक्ष बरलाम शर्मा ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी सेवादारों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना एक पुण्य एवं नेक कार्य है।

उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की जा रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से भंडारा सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। उन्होंने भंडारा आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button