LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना खीरी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र (तमंचा व कारतूस) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*खीरी पुलिस*

*थाना खीरी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र (तमंचा व कारतूस) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*दिनांक: 19 अगस्त 2026*

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध की रोकथाम, वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी, के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के दौरान रुखिया मोड़ के पास से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा (315 बोर) और 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया है। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खीरी पर आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण:*

• मु0अ0सं0 0508/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खीरी जनपद खीरी

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

• हसीब खान उर्फ सफलू पुत्र- नसीम खान निवासी मोहल्ला हिदायत नगर, थाना कोतवाली सदर, जिला खीरी उम्र करीब 36 वर्ष

*बरामदगी का विवरण:*

• 01 अदद तमंचा (315 बोर, नाजायज)

• 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1. उ0नि0 पशुपतिनाथ तिवारी

2. का0 पुष्पेन्द्र सिहं

3. का0 अरविन्द कुमार तिवारी

4. रि0का0 संदीप कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button