जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का भव्य स्वागत, मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल

संवाददाता सुभाष बाली

 

मेंढर, 17 अगस्त 2026। श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा का पहला जत्था सोमवार को जम्मू से पवित्र तीर्थस्थल के लिए रवाना हुआ। यात्रा का जत्था जब मेंढर के बीजी (BG) पहुंचा तो स्थानीय मुस्लिम समुदाय, सिविल सोसायटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व डीडीसी सदस्य चौधरी इमरान जफर, पूर्व बीडीसी चेयरमैन ब्लॉक मनकोट चौधरी अमानुल्लाह, एसडीएम मेंढर इमरान राशिद कटारिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सिविल सोसायटी के सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम समुदाय और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूत परंपरा देखने को मिली।

पूर्व डीडीसी चौधरी इमरान जफर और पूर्व बीडीसी चेयरमैन चौधरी अमानुल्लाह ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और स्थानीय लोगों की ओर से यात्रा की शुभकामनाएं दीं। सिविल सोसायटी तथा मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं के स्वागत पर खुशी व्यक्त की।

बीजी में आयोजित स्वागत समारोह ने ‘अनेकता में एकता’ की भावना को मजबूत संदेश दिया। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ आकर श्रद्धालुओं का प्रेम और सम्मान के साथ स्वागत किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा केवल एक धार्मिक तीर्थयात्रा नहीं है, बल्कि यह विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है।

वहीं, यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मेंढर की सिविल सोसायटी, मुस्लिम समुदाय, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया, वह क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को दर्शाता है।

मेंढर में पहले जत्थे के स्वागत के दौरान दिए गए इस संदेश ने शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। स्वागत समारोह ने एक बार फिर क्षेत्र की उस परंपरा को उजागर किया, जिसमें विभिन्न समुदाय धार्मिक यात्राओं और आयोजनों में एक-दूसरे का सहयोग और सम्मान करते हैं।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button