जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस पुंछ की ओर से शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ एसएसपी पुंछ शफकत भट ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ से किया। इसके बाद बाइक रैली कलई की ओर रवाना हुई। रैली में पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा हाथों में लेकर रैली में शामिल प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान पुंछ की सड़कों पर जगह-जगह तिरंगा लहराता नजर आया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
जिला पुलिस पुंछ की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समर्थन किया।
जय हिंद! 🇮🇳

Subscribe to my channel


