बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

भट्टड़ स्कूल में विद्यार्थियों को बेल्ट, टाई एवं परिचय पत्र भेंट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*गंगाशहर नागरिक परिषद्*

*भट्टड़ स्कूल में विद्यार्थियों को बेल्ट, टाई एवं परिचय पत्र भेंट*

सफलता कभी शॉर्टकट से नहीं मिलती। उसके लिए पूरी मेहनत की जरूरत होती है। परीक्षा में पास होने के लिए चुनिंदा प्रश्न को रट कर याद कर लेना व्यवहारिक जीवन व प्रोफेशनल के लिए पर्याप्त नहीं होता। विद्यार्थियों को पूरे विषय को गहनता से अध्ययन करना चाहिए। सफलता का यह गुर कोलकाता से समागत गंगाशहर नागरिक परिषद् के प्रवर्तक सदस्य एवं पूर्व मंत्री सी.ए. किरणचन्द लूणावत ने राजकीय भट्टड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए सिखाया। लूणावत ने बताया कि वे स्वयं 1960 से 1968 तक इस विद्यालय के छात्र रहें हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मैं भाव विभोर हूं। आज मेरी पुरानी बचपन की यादें ताजा हो गई है। गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम की दोनों शालाओं के विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट व पहचान पत्र भेंट करते हुए लूणावत ने कहा कि परिषद् शाला को गोद लेकर इसके योजनाबद्ध विकास एवं विद्यार्थियों के समुचित स्थान, कमरे व संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाला के विकास लिए अपने सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इसमें योगदान कर कृतार्थता का अनुभव करता हूं।

परिषद् की गंगाशहर इकाई के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस है। यह दिवस शिक्षा व विकास के उद्देश्य से युवाओं के लिए समर्पित है। शाला व विद्यार्थियों के विकास की कामना करते हुए दूगड़ ने कहा कि माननीय किरणचन्द लूणावत सफल प्रोफेशनल व उदारमना भामाशाह है। प्रतिभाओं के प्रोत्साहन व परिषद् द्वारा शिक्षा तथा चिकित्सा के विकास व सेवा कार्यों में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

शाला के अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शाला का परिणाम बेहतर रहा है। अगर कमरों एवं संसाधनों की समुचित व्यवस्था होती है तो विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हो सकती है।

समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के सामने मुख्य अतिथि किरणचन्द लूणावत व अतिथिगणों एवं शाला प्रधानों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

सरस्वती वन्दना मधु जैन, हाफिजा, माया एवं सावित्री आदि शाला की कक्षा 11की छात्राओं ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि किरणचन्द लूणावत का साफा पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

राजकीय भट्टड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल सविता गुप्ता ने आगन्तुक अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगाशहर नागरिक परिषद् बहुत जागरूकता व उत्साह से शाला की आवश्यकता के अनुरूप सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शाला भवन में कमरों की आवश्यकता पूरी हो जाने से शाला में शिक्षा क्षेत्र में संख्यात्मक व गुणात्मक अभिवृद्धि होगी।

इस अवसर पर गंगाशहर नागरिक परिषद् के बच्छराज रांका, महेन्द्र चौपड़ा, मगनमल छाजेड़, नर्सिंगदास भट्टड़, पानमल मारू आदि गणमान्य व्यक्ति व दोनों शालाओं के शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शाला के रमेश व हेमलता शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात अतिथिगणों द्वारा शाला में पौधारोपण भी किया गया।

प्रेषक

जतनलाल दूगड़

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button