LIVE TVअपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
2.45 करोड़ की महाठगी में बड़ा एक्शन: लेडी डॉन सुमता विश्नोई दोनों बेटों संग गिरफ्तार, MP पुलिस का हेड कांस्टेबल अब भी फरार

संवाददाता दशरथ माली
जोधपुर/नीमच। चित्तौड़गढ़ के व्यापारी से 2.45 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सुमता विश्नोई और उसके दोनों बेटों विनोद विश्नोई व मनीष विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का आरोप है कि उसने वर्दी का प्रभाव दिखाकर व्यापारी को कथित ठगी के जाल में फंसाने में भूमिका निभाई। प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह छुट्टी पर है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि यह हाई-प्रोफाइल मामला राजस्थान हाई कोर्ट की निगरानी में भी रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पढ़िए बस्ती टाइम 24 न्यूज़ के साथ दशरथ माली की विशेष रिपोर्ट

Subscribe to my channel


