जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

सनातन धर्म सभा पुंछ के नेतृत्व को लेकर उठे सवाल, 13 जुलाई 2025 की बैठक का निर्णय फिर चर्चा में

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ।

सनातन धर्म सभा पुंछ के नेतृत्व को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के बाद समाज के कुछ सदस्यों ने 13 जुलाई 2025 को आयोजित जनरल बैठक (इजलास) में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए कई सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि 13 जुलाई 2025 को आयोजित जनरल बैठक में पुंछ के समस्त सनातन समाज की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मास्टर खेतरपाल को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए प्रधान चुना गया था। समाज के सदस्यों का कहना है कि उस बैठक में संबंधित व्यक्ति स्वयं भी मौजूद थे और उस समय उन्होंने किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी।

अब सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधान का चयन केवल चुनाव के माध्यम से किए जाने की बात कहे जाने के बाद समाज के कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि उस समय प्रक्रिया पर कोई आपत्ति थी, तो उसे उसी बैठक में क्यों नहीं रखा गया। उनका कहना है कि बैठक के दौरान मौन रहना और बाद में अलग रुख अपनाना कई सवाल खड़े करता है।

समाज के सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बात की जा रही है, तो पहले यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि 13 जुलाई 2025 के सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को उस समय क्यों स्वीकार किया गया था। उनका मानना है कि समाज को तथ्यों और पारदर्शिता के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

हालांकि, इस पूरे मामले पर वीडियो जारी करने वाले पक्ष की ओर से अभी तक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान आपसी संवाद और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए, ताकि सनातन समाज की एकता और गरिमा बनी रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button