खेलजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंडर-5 स्केटिंग प्रतियोगिता में अद्विका शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। जयपुर स्थित रयान एजुकेशन स्कूल, दादू दयाल नगर में 26 जुलाई 2026 को आयोजित जयपुर ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में अंडर-5 वर्ग की प्रतियोगिता में अद्विका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में कोच चेन सुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अद्विका ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने दादा-दादी को देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके दादा-दादी प्रतिदिन शाम को उन्हें झांसी की रानी और वीर शिवाजी जैसे महान वीरों की प्रेरणादायक गाथाएं सुनाते हैं, जिससे उन्हें साहस, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
अद्विका की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


