बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
ब्यूटीशियन एवं नेल आर्ट सेमिनार का भव्य समापन समारोह एवं लहरिया महोत्सव का पोस्टर विमोचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*ब्यूटीशियन एवं नेल आर्ट सेमिनार का भव्य समापन समारोह एवं लहरिया महोत्सव का पोस्टर विमोचन*
*सरस फाउंडेशन* के नेतृत्व में *जानवी नेल्स स्टूडियो* के द्वारा *13 जुलाई 2026* से आयोजित 15 दिवसीय *ब्यूटीशियन एवं नेल आर्ट बेसिक सेमिनार* का आयोजन किया गया, जिसमें *ब्यूटी पार्लर* तथा *मेकओवर* एवं विभिन्न प्रकार की *नेल आर्ट्स* सिखाए गए । सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सेमिनार का समापन किया गया ।
पिंकी शर्मा प्राचार्य एवं चेयरमेन सरस फाउंडेशन ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य अपने हुनर को नई पहचान देने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया ताकि सभी महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें ।
पिंकी शर्मा तथा जानवी सोनी के द्वारा आगामी कार्यक्रम लहरिया महोत्सव का पोस्टर विमोचन भी किया गया ।
लहरिया महोत्सव के कार्यक्रम की आयोजनकर्ता पिंकी शर्मा और जानवी सोनी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में लहरिया महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
सेमिनार समापन समारोह एवं लहरिया महोत्सव पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीति कौर , वर्षा, मोहिनी खत्री , ज्योति , मंजू , शहनाज तथा प्रतिभागियों में ममता , दिव्या , अनुराधा , संजू, अंकित, रुबीना, कुमकुम एवं अन्य ने कार्यक्रम में भाग लिया । जानवी सोनी नेल आर्टिस्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Subscribe to my channel


