उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न मामलों में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को बस्ती जनपद के दौरे के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने मधू सिंह, प्रेमा देवी, रूपाली आर्या, अंचला गुप्ता तथा शिवनारायण गुप्ता की पुत्री से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), महिला क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह तथा महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह को निर्देशित किया कि सभी मामलों में बिना किसी लापरवाही के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, जिसके परिणामस्वरूप महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आई है।

जनसुनवाई से पहले उन्होंने रानी वीरांगना तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कन्या जन्मोत्सव किट, अन्नप्राशन, गोद भराई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को किट, लैपटॉप, पोषण पोटली और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर रसोई गृह, काउंसलर डेस्क और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव किट योजना के तहत ज्योति, शीला देवी, प्रियंका, साहिबा खातून, सुमन, सपना, वंदना, ममता, खुशबुन्निशा, पूनम एवं सपना को लाभान्वित किया गया। वहीं कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अकरा फातिमा, नित्या, आरोही, नव्या और सान्वी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

उन्होंने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पुष्पा देवी, बबिता, जनक नंदिनी, गंगोत्री और शिवकुमारी को लाभ दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जान्हवी पांडेय, मोहम्मद सैद, आभा पाल और रितिक सिंह के खातों में 4-4 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, महिला लाभार्थी तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button