जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड” के लिए 25 प्रतिभाओं का हुआ चयन

25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

**जयपुर।** अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष समापन समारोह में प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित **”राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड”** हेतु प्रथम सूची में 25 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

मंच की चयन समिति की बैठक अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक **डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा** की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, समाज सेवा, कला, संस्कृति, खेल, साहित्य, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले 25 विशिष्ट व्यक्तित्वों के नामों पर अंतिम सहमति प्रदान की गई।

**प्रथम सूची में चयनित प्रतिभाएँ** हैं— श्री मुल सिंह नाथावत (जयपुर, राजस्थान), श्री सविन्द्रजीत सिंह (ब्यावर, राजस्थान), डॉ. तुहीना प्रकाश शर्मा (पुष्कर, राजस्थान), श्रीमती सतेन्द्र कौर पन्नू (गुरदासपुर, पंजाब), डॉ. रणवीर सिंह यादव (गुरुग्राम, हरियाणा), डॉ. ओम प्रकाश शर्मा (जयपुर, राजस्थान), ठेकेदार कालूराम सोनेल (जोधपुर, राजस्थान), डॉ. भूदत्त शर्मा (बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश), श्री जय सिंह गौतम (ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड), श्री सतनाम सिंह (फिरोजपुर, पंजाब), श्री प्रवेश जैन (पाली, राजस्थान), श्री सूरज गहलोत (मुंबई, महाराष्ट्र), डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा (जयपुर, राजस्थान), डॉ. टेकचन्द भण्डारी (मण्डी, हिमाचल प्रदेश), श्री रामकुमार बैरवा (करौली, राजस्थान), डॉ. महेन्द्र सिंह वशिष्ठ (फरीदाबाद, हरियाणा), श्री चन्द्रपाल सिंह (हरिद्वार, उत्तराखण्ड), श्री खडायता जितेन्द्र कुमार (गोधरा, गुजरात), श्री जयप्रकाश सभरवाल (चरखी दादरी, हरियाणा), श्री श्रीकिशन बैरवा (जयपुर, राजस्थान), श्री देबेन्द्र कुमार दास (ओडिशा), श्री हिमांशु अग्रवाल (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), श्री नितेश सोनी (जयपुर, राजस्थान), श्री अरुण सिंह पंवार (जबलपुर, मध्य प्रदेश) तथा श्री धर्मेन्द्र भद्राल (जोधपुर, राजस्थान)।

मंच के अनुसार **”राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड”** सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, विश्व शांति तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की परंपरा का प्रतीक है। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच पिछले कई वर्षों से इस सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है।

इस वर्ष प्राप्त सैकड़ों नामांकनों एवं प्रविष्टियों का गहन परीक्षण एवं विचार-विमर्श करने के उपरांत चयन समिति ने प्रथम सूची में इन विशिष्ट प्रतिभाओं का चयन किया है।

चयनित महानुभावों को आगामी भव्य समापन समारोह में **नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के आशीर्वाद संदेश**, साफा, स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक **डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा** ने कहा—

> **”भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का सपना 21वीं सदी के आधुनिक, सशक्त और समरस भारत का निर्माण था। उनकी इसी प्रेरणादायी सोच को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित कर रहा है, जो निस्वार्थ भाव से समाज, राष्ट्र निर्माण और मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।”**

उन्होंने बताया कि **”राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड”** का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह **23 अगस्त 2026** को **नई दिल्ली** में आयोजित किया जाएगा। समारोह का विशेष आकर्षण **25 देशों के राष्ट्रध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति** होगी, जिनके सानिध्य में सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, शिक्षाविद्, साहित्यकार, सांस्कृतिक हस्तियाँ तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button