उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में NITI TARA पर एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों को दिया गया डेटा आधारित प्रशासन का प्रशिक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 20 जुलाई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में NITI TARA विषय पर जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को डेटा आधारित प्रशासनिक प्रणाली, विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना था।
कार्यशाला में जनपद स्तरीय सभी अधिकारी तथा विकासखंड हर्रैया और कुदरहा के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने NITI TARA टूलकिट की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि NITI TARA के माध्यम से विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन तथा डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री फेलो अमित कुमार (हर्रैया) एवं आनंद कुमार सोनी (कुदरहा) भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन EDCIL India के प्रतिनिधि विकास कुमार ने किया। उन्होंने अधिकारियों को NITI TARA पोर्टल, डेटा प्रबंधन, निगरानी तंत्र तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी (हर्रैया), आलोक कुमार पंकज (कुदरहा) सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


