बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पीर सैयद गुलाम हुसैन शाह जिलानी के जन्मदिन पर मदरसा में फल वितरण व पौधारोपण, अमन-चैन की दुआ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। पीर सैयद गुलाम हुसैन शाह जिलानी के जन्मदिवस के अवसर पर बालोतरा के मदरसा गेमना गाजी में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच फल वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में देश और समाज में अमन, शांति एवं भाईचारे की दुआ की गई।
यह आयोजन तेली युवा ग्रुप के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सदिक खान कुरड़िया का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मदरसे के बच्चों के लिए फल की व्यवस्था कराई।
इस अवसर पर समाजसेवी सलीम भाई अफरीदी का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मदरसा के मौलाना सहित तेली युवा ग्रुप के सदस्य साबिर पवार, हनीफ खान पवार, शेरू खान कुरड़िया, नौसर, हनीफ खान गोरी, सकूर खान तंवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

Subscribe to my channel


