उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, चाइनीज मांझा की बिक्री व उपयोग पर रोक को लेकर किया गया जागरूक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। राज्य कर कार्यालय, कटरा तिराहा स्थित सभागार में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा एवं शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापारियों को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य एवं व्यापारी नेता गौरव गुप्ता ‘विक्की’ रहे, जबकि मुख्य वक्ता नवपदोन्नत संयुक्त आयुक्त (प्रभार-उपायुक्त), राज्य कर खंड-1 बस्ती प्रभाकर सरोज रहे। इस अवसर पर उपायुक्त राज्यकर महेश चंद, सहायक आयुक्त विकास गुप्ता, मनोज कुमार यादव, राज्यकर अधिकारी अमरजीत तथा राकेश कुमार पांडेय सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ द्वारा जनहित याचिका संख्या 13864/2018 (मोतीलाल यादव बनाम प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य) तथा संबद्ध जनहित याचिका संख्या 499/2025 (रज्जन खान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य) में 11 फरवरी 2026 को पारित आदेशों के अनुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पूरी तरह बंद करने में सहयोग करने की अपील की।

मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता ‘विक्की’ ने कहा कि चाइनीज मांझा नायलॉन, धातु के पाउडर और कांच की परत से तैयार किया जाता है, जो अत्यधिक धारदार और मजबूत होता है। यह पतंगबाजी के दौरान ही नहीं, बल्कि सड़क पर वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। कई मामलों में इससे लोगों की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि धातु और नायलॉन के कारण यह मांझा बिजली के तारों के संपर्क में आने पर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। साथ ही यह लंबे समय तक पर्यावरण में नष्ट नहीं होता, जिससे प्रदूषण बढ़ता है और पक्षियों व अन्य जीवों के लिए भी बड़ा खतरा उत्पन्न होता है।

कार्यक्रम में बताया गया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चाइनीज मांझे के निर्माण, आयात, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है।

कार्यक्रम में सुभाष शुक्ला, आफताब आलम, विश्वनाथ वर्मा, बृजेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने तथा आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button