जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुल सिंह नाथावत बने अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के ग्लोबल एम्बेसेडर

25 राष्ट्रों में भारतीय संस्कृति एवं समरसता की कार्ययोजनाओं के प्रचार-प्रसार में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर।

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जोरपुरा (जयपुर) निवासी श्री मुल सिंह नाथावत को मंच का ग्लोबल एम्बेसेडर (वैश्विक राजदूत) नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के सहमति से मनोनीत किया गया है।

मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्री मुल सिंह नाथावत ने हाल ही में 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भूटान में आयोजित कार्यक्रम में मंच के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में सहभागिता की थी। मंच की गतिविधियों एवं उनके सामाजिक योगदान का अवलोकन करने के उपरांत उनके नाम का प्रस्ताव ग्लोबल एम्बेसेडर के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिस पर स्वीकृति प्राप्त होने के बाद उनका मनोनयन किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल एम्बेसेडर के रूप में श्री मुल सिंह नाथावत मंच की कार्ययोजनाओं, भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।

उनके मनोनयन पर मंच कार्यालय में मंच के प्रवक्ता इंजीनियर नरेन्द्र कुमार पाण्डे एवं डॉ. रामदयाल भाटी ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button